Jharkhand News तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
सामाजिक संस्था ने किया सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण l

रिपोर्टर मोहम्मद वसीम अंसारी कतरास झारखंड
सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” ने वार्ड संख्या चार के अंतर्गत पांडेडीह बेलदारी बस्ती स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम में बाघमारा अंचल पदाधिकारी कमल किशोर सिंह ज़ी का विशेष योगदान रहा साथ ही साथ तेतुलमारी थाना के थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ज़ी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने निजी मद से कंबल लेकर संस्था के बीच पहुंच कर जरूरतमंदों को वितरण किया, संस्था लगातार शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण के प्रगति पथ पर कार्य कर रही हैं और प्रत्येक दिन कई जिंदगी बचाने का भी कार्य कर रही हैं, जिसमें सभी लोगों का सहयोग की आवश्यकता पड़ती ही हैं मौके पर मुख्य रूप से संस्था के केंद्रीय सचिव राज गोस्वामी, बाघमारा प्रखंड हल्का तीन के कर्मचारी देवेंद्र ठाकुर संस्था के सक्रिय सदस्यhh धीरज सिंह, महेंद्र वर्मा, मिहिर पाल, सोनू कुमार, सूरज चौहान, लकी कुमार, अभिषेक सिंह, राजवीर चौहान इत्यादि उपस्थित थे l


Subscribe to my channel