ब्रेकिंग न्यूज़

सांकरा हिन्छापुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुआं मे गिरने से हुई मौत, सिहावा पुलिस जुटी जांच मे

 

धमतरी

सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्छापुर में शनिवार रात एक दुखद हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हिन्छापुर निवासी मेहत्तरीन बाई जोशी (80 वर्ष), पति सावंत राम जोशी रविवार रात लगभग 9:30 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं के पास गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में जा गिरीं। कुएं में अधिक पानी होने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव बाड़ी के कुएं में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना को दुर्घटनावश हुई मौत माना जा रहा है। वहीं, बुजुर्ग महिला के निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button