ब्रेकिंग न्यूज़

नगरी ब्लाक के चारगांव चौक में हनुमान प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगरी थाना पहुंचे ग्रामीण

धमतरी

क्षेत्र के चारगांव चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को अज्ञात शरारती व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने नगरी थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 13 जून 2026 की रात लगभग 8 बजे से 14 जून 2026 की सुबह 7:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से खुले स्थान पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य न केवल धार्मिक आस्था पर हमला है, बल्कि क्षेत्र की शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास भी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं नगरी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button