ब्रेकिंग न्यूज़

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, आरोपी युवक गिरफ्तार

👉विवाह का वादा कर बनाया संबंध, शिकायत पर युवक पहुंचा जेल

👉शादी से मुकरने पर खुला शोषण का मामला, बाघमारा पुलिस ने की गिरफ्तारी

👉प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद, युवती की शिकायत पर आरोपी न्यायिक हिरासत में

धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के नदखुरकी इलाके में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बाघमारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बाघमारा थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके घर के समीप रहने वाले मनीष कुमार यादव ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह अपने वादे से मुकर गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button