उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News गुरसराय झांसी रोड पर बस और कार में भीषण भिड़ंत मौके पर 3 की मौत और 2 लोग गंभीर घायल

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी जिले के टहरौली रोड पर बंका पहाड़ी के पास बस और कार की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें 3 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई है 2 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी की कार में सवार लोगों के परखच्चे उड़ गए साथ ही ड्राइवर के साथ-साथ पीछे बैठी सवारिया भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी मौके पर उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में दुर्घटनाग्रस्त कार की सवारियों को गाड़ी से बाहर निकाल कर बचाने का प्रयास किया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दूर तक आवाज सुनाई दी। जानकारी के अनुसार रामलाल उम्र 50 वर्ष, फूला रानी उम्र 48 वर्ष, शोभा रानी उम्र 65, वर्ष की मौके पर मौत हो गई। तथा घायल पुष्पेंद्र उम्र 30 वर्ष रश्मि उम्र 18 वर्ष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। 3 लोगों की एक साथ मौत होने से क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button