Uttar Pradesh News दर-दर भटक रही महिला को न्याय ना मिलने पर महिला ने डीएम आवास पर खाया विषाक्त पदार्थ मदद मांगने पर अस्पताल पहुंचे राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश
झांसी प्रशासन में उस समय खलबली मच गई जब दो दिन से न्याय के लिए डीएम आवास पर आ रही महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया उक्त महिला का नाम रूबी यादव है जो ग्राम पठा गुरसराय की रहने वाली है महिला अपने ससुराल पक्ष से परेशान बताई जाती है जिनकी शादी राम प्रसाद यादव पंचवटी कॉलोनी झांसी में हुई थी रूबी यादव ने अपनी बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए यह बताया की वह ससुराल पक्ष से काफी परेशान है व उनके छोटे-छोटे दो बच्चियां हैं वह न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस थाना झांसी एसएसपी डीआईजी लखनऊ सभी जगह जा चुकी है
आज जब वह डीएम आवास पर गई तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें बिना सुने भगा दिया अपनी परेशानी से पहले से ही परेशान और बात ना सुने जाने पर रूबी ने वहीं पर कुछ विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया जिसके बाद प्राथमिक इलाज के लिए सिविल लाइन हॉस्पिटल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी और मदद की गुहार लगने पर वही राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडर्जरिया मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे उन्होंने पीड़िता से बात करके भरोसा दिलाया कि उन्हें जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा ।


Subscribe to my channel