Rajasthan News गोविन्दगढ़ में 125.15 लाख की लागत से बनने वाली सड़को का विधायक शर्मा ने किया शिलान्यास

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमूँ। पंचायत समिति गोविन्दगढ़ परिसर में रविवार देर शाम विधायक रामलाल शर्मा और पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 125.15 लाख की लागत से बनने वाली दो मुख्य सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह में उपस्थित अतिथियों का ग्रामवासियों द्वारा माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। हाल ही में विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से साविनि द्वारा पुराना एनएच गोविन्दगढ़ पंचायत समिति के सामने सीसी सड़क निर्माण कार्य 800 मीटर लंबाई की सड़क के लिए 98 लाख और गोविन्दगढ़ पुलिया से लेकर धोबलाई सड़क की ओर सड़क निर्माण कार्य 300 मीटर लंबाई की सड़क के लिए 27.15 लाख रुपये की स्वीकृत किए गए थे। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गोविन्दगढ़ से होकर गुजरने वाली ये दोनों ही सड़के महत्वपूर्ण है, इन सड़को के निर्माण कार्य के लिये मुझे गोविन्दगढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम के दोरान यहाँ के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुखता से पुरा करवाने के लिए माँग रखी थी। आज इन दोनों सड़को के निर्माण कार्य से यहाँ के स्थानीय निवासियों को हॉस्पिटल, थाना, पंचायत समिति और धोबलाई की ओर आने जाने में सुगमता आएगी। मेरा प्रयास एक जनप्रतिनिधि के तोर पर सदैव आमजन की समस्याओं को दूर कर उनको समय पर पुरा करना होता है, आगे भी गाँव की अन्य समस्याओं को भी जल्द ही पुरा करने का मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने ग्रामवासियों की ओर विधायक रामलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि निश्चित ही ये सड़क ग्राम के विकास में उपयोगी साबित होगी। इस मोके पर धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, अनन्तपुरा सरपंच बद्री प्रसाद, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमावत, लालचन्द यादव, संजय यादव, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश बोहरा, मोहन कुमावत, राहुल जाँगीड, ताराचंद यादव, एड गोपाल वर्मा, राजेश बुनकर, बंटी जाँगीड सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel