IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की टीम ने जांजड़ियावास में जांचा 295 मरीजों का स्वास्थ्य

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की ओर से जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग नारनौल व मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल के सहयोग से जिले के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि मरीज गंभीर बीमारी आने से पहले ही अपनी शारीरिक समस्याओं से अवगत होकर अपनी बीमारी का समय से उपचार ले सके। इसी कड़ी में रविवार को महेंद्रगढ़ उपमंडल के गांव जांजड़ियावास में निशुल्क परामर्श व चिकित्सा शिविर में 295 रोगियों की जांच की गई। अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की टीम द्वारा शिविर में आए मरीजों के ह्रदय गति, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, एचबी, टीबी, एचआईवी, ह्रदय रोग, दंत रोग, दमा, स्वांस, नजला व फिजियोथेरेपी आदि की जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां भी वितरीत की गई। जिसमे डॉ एस एस यादव, डॉ विनय यादव, डॉ एस.पी.सिंह रेडक्रॉस, द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविरों के दौरान टीम “मिशन महेन्द्रगढ : अपना जल” या MMAJ के स्वयंसेवकों का कैम्प के प्रचार प्रसार, मौके पर उपस्थिति, मदद व अन्य प्रकार का भरपूर सहयोग रहा।

अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कैंप टीम इंचार्ज मनोज मित्तल ने बताया कि आज कैंप के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिये गांव की व्यायामशाला में ग्यारह पौधे भी लगाये गये है। उन्होंने कहा की दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनका उदेश्य है, उन्होंने बताया कि आज हमारी टीम द्वारा गांव जांजड़ियावास में 295 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं उचित परामर्श दिया गया। हमारे चिकित्सको द्वारा मरीजों एवं उपस्थित गांव के ग्रामीण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया व गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपाय बताये तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम सरपंच अजय,ममाज सदस्य अनूप रिवासा,विकास, अंकुश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनेश व मंजू, कप्तान जगमाल सिंह, विजय सिंह, मास्टर ताजवीर,मास्टर विक्रम,मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम जांजड़ियावास, रिवासा व भांडोर के सदस्य व गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button