IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News बीजेपी नेता मुद्दों से भटका कर जनता को कर रहे हैं गुमराह कुलदीप सिंह भरगड़

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

आज महेंद्रगढ़ में बीजेपी के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान नारनौल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महेंद्रगढ़ में धारा 144 लगाए जाने पर जिले के आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के ज़िलाअध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड एडवोकेट ने कड़े शब्दों में बीजेपी की निंदा की है साथ ही उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता पर धारा 144 के नियम जबरदस्ती थोपने व बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सरक्षण देने की बात कही है साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं को बहुत ज्यादा भयभीत बताया कि आज देश और प्रदेश में स्थिति यह है बीजेपी के नेता जनता के बीच में जा नहीं पा रहे हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता से भाजपाइयों को धारा 144 की आड़ में सुरक्षा दे रहे हैं और कुलदीप भरगड़ ने बताया है कि जो धारा 144 लगाए जाने बाबत पत्र उपायुक्त महोदय ने जारी किया गया है उसमें राजपूत समाज के लोगों के द्वारा एजीटेशन की आशंका जताई गई है जबकि ऐसी कोई बात जिले में ना है सभी शांतिपूर्वक हैं लेकिन बीजेपी सरकार वोट की राजनीति के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचती रहती है, विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की नियत से दो समाजों को आपस में लड़ाने की नियत से उन्होंने कभी हरियाणा में जाट नॉन जाट का मुद्दा गरमाया था और अब नजदीक चुनाव आने वाले हैं इसलिए अब बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई विकास कार्य तो किए नहीं इसलिए दो समाज के लोगों को आपस में लड़ाने पर आतुर है जो उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button