उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाइक से घर जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पर अज्ञात कार सवार लोगों ने डंडे से हमला कर दिया

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव,अमेठी उत्तर प्रदेश

गनीमत रही कि क्षेत्र पंचायत सदस्य को मामूली चोटें आई है, पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के अरखा गाँव निवासी आशीष कुमार पांडेय ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 12 से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं,जो रविवार की रात बाइक से ऊंचाहार से घर जा रहे थे, पूरे पर्वत मोड़ के पास आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसके सर पर हमला किया लेकिन हेलमेट होने की वजह से चोट नहीं आयी जिसके बाद पीठ पर वार करके वहां से भाग निकले। कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button