ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  पटवारी हल्का पसान पर पूर्व पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी के लगातार किसानों द्वारा 6 माह से शिकायतों के बाद हो गया है स्थानांतरण , हल्का है खाली , क्यों नहीं ले रहे हैं पदभार ,नवागत पटवारी ? किसानों के कई महीनों से रुके हुए हैं राजस्व कार्य ?

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर मैं पटवारी हल्का पसान इस समय अपने दुर्भाग्य पर रुदन कर रहा है, ऋतु परिवर्तन के बीमारी से बीमार चल रहा है , जिस पर जिलाधिकारियों के संज्ञान में शिकायती आवेदन पत्र के माध्यम से हल्का के किसानों के द्वारा लगातार 6 महीने से किसानों के राजस्व कार्यों को रोके जाने पर पटवारी पसान की शिकायतें होने से माननीय कलेक्टर महोदय अनूपपुर जी द्वारा शैलेंद्र द्विवेदी पटवारी हल्का पसान जी का स्थानांतरण अनूपपुर जिला के ही पुष्पराजगढ़ तहसील में कर दिया गया है , स्थानांतरण होने के बाद अभी तक पटवारी हल्का पसान मैं नवागत पटवारी महोदय जी का शुभ आगमन नहीं हो रहा है , जिससे किसानों के राजस्व के सभी कार्य लगातार रुकावट होने से प्रभावित हो रहे हैं , यह पटवारी हल्का पसान पर संकट के काले बादल बरसात के मौसम के पहले से छाए हुए हैं , बादलों से गर्जना तो हो रही है पर पानी नहीं बरस रहा है , जिससे किसानों के फसल सूख रहे हैं ? हल्का पसान के अन्नदाता किसानों के हाल बेहाल हैं , यह हल्का पसान अब राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है , जिला के उच्च अधिकारी यदि किसानों को न्याय दिलाने के लिए सुगमता से कार्य व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से , अपने कर्तव्य परायण होकर किसान हित में कार्य को कर भी दे देते हैं तो भी राजनीति का सहारा लेकर इस पर अवरोध पैदा करते हुए शासन के नियमावली के अनुसार न्याय संगत कार्य पर विराम लगाने की कोशिश किया जाता है ?

देश के प्रदेश के इस हल्का के अन्नदाता किसानो मैं से अधिकतर किसान अति गरीब होते हुए भी कृषि कार्य कर रहे हैं , किसानों के खून पसीना के कमाई से अनाज का उत्पादन हो रहा है , गरीब किसान इस महंगाई के दौर पर बड़ी मुश्किल से अति लागत होने से खेती के कार्य को कर पा रहे हैं , मध्यप्रदेश में शासन प्रशासन किसानों के सभी कार्यों को अति शीघ्रता से कराने के लिए लगातार प्रयासरत है , ऐसे में पटवारी हल्का पसान के पिछले कई महीनों से किसानों के राजस्व संबंधी सभी महत्वपूर्ण कार्यों को कर्तव्य परायण पटवारी ना होने से अवरोधित हुआ है , अब क्या नवागत पटवारी भी पसान हल्का का पदभार नहीं लेंगे ? क्या यह हल्का पसान पटवारी से रिक्त रहेगा ? क्या प्रशासन के जनहित कारक मंशा अनुसार नियमावली से कार्य होने पर विराम लगा रहेगा ?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button