Uttar Pradesh News ओ. ई. एफ. कर्मचारी संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 68वा स्थापना दिवस

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओ. ई. एफ. कर्मचारी संघ ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया जिसे सभी ने बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष टूण्डला श्री चौधरी भवर सिंह जी को आमंत्रित किया, कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व वृक्षारोपण से की । भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दसोपन्त दगडी द्वारा स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह, यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरो का मजदूरो के लिए मजदूरो द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है।
इस अवसर पर ओ. ई. एफ. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री स्वदेश राघव एवं महामंत्री श्री नितिन सक्सेना सरंक्षक श्री हरी सिंह एवं प्रिया तिवारी, कपिल सक्सेना, अमरपाल, विक्रम सिंह, राजूराम, अशोक कुमार, अमित जुरैल, शशिकांत वशिष्ठ, श्रीकांत पचौरी, दिनेश राठौर, दिनेश, ललित बाबू, पिंटू, अमित राठौर, मुन्ने, भरत , आशीष मिश्रा, मनोज दिवाकर, अनिल, विनोद, चेतन, रवि मीना ,वीरपाल ,तथा फिरोजाबाद जिला के अध्यक्ष राजीव यादव व जिलामंत्री रमाकांत यादव अंतराष्ट्रीय गौमाता महासंघ के लोकेन्द्र सिंह पौनिया, गौतम सिंह, रामथीर्थ, मुकेश धामा जी एवं वन विभाग की पारुल गर्ग तथा पत्रकारगण में सी. पी. रावत जी, राधेश्याम जी,बृजपाल सिंह परमार जी ने अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम की शोभा बढाई।




Subscribe to my channel