Chhattisgarh News आज भी बारिश का अलर्ट:रायपुर समेत सभी जिलों में बरसेंगे बादल, चिंगरापगार वॉटरफॉल के पास फंसे पर्यटकों को निकाला गया

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
नवा रायपुर में भी जमकर बारिश हुई। यहां माना से तूता जाने वाली सड़क पर लोग भीगते दिखाई दिए, दूसरी ओर वॉटरफॉल मेंं फंसे पर्यटकों को निकाला गया । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गरियाबंद में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए और चिंगरापगार वॉटरफॉल घूमने गए पर्यटक कई घंटों तक बाढ़ में फंसे रहे। चिंगरापगार वॉटरफॉल के पास बने नाले में बाढ़ की वजह से पर्यटक फंसे रहे। पुलिस ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को बाहर निकाला। इधर राजिम, अभनपुर, चंपारण्य और नवा रायपुर में भी जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 773.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 619.2 मिमी, धमतरी में 511.4 मिमी, राजनांदगांव में 552 मिमी और सुकमा में 636.5 मिमी बारिश 1 जुलाई से 23 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 172.3 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे की स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 495.4 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है। छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में अच्छी बारिश


Subscribe to my channel