छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: एक की मौत, दो घायल

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। तीनों एक ही परिवार के सवार थे। हादसा कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे पर रविवार की है।
जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के लालपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार अपने पिता राधेलाल व भांजे नितेश को बाइक पर बैठाकर चोटिया जा रहा था। बाइक विनोद चला रहा था। उसी दौरान परला (बांगो) के पास हाइवे से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप के बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में विनोद को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पिता और भाजा घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां से घायलों को पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button