Rajasthan News दुर्घटना के बाद पलटी हुई गाड़ी
अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टककर स्कूटी चालक विद्यालय निदेशक की मौत।

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना अनियंत्रित गाड़ी की टककर से स्कूटी से गणेशवर की तरफ जा रहे चालक की मौत हो गई साथ ही टककर इतनी भयानक थी की गाड़ी भी पलट गई वहीं गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया तथा स्कूटी चालक की मौत हो गई जानकारी अनुसार नीमकाथाना निवासी मनोज कुलहरी अपने ससुराल की तरफ जा रहे थे सामने से आ रही क्रूजर गाड़ी ने टककर मार दी और गाड़ी पलट गई आस पास लोगो ने मनोज को कपिल अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मनोज अपनी निजी स्कूल चलते थे घटना की जानकारी मिलते ही लोग अस्पताल मे एकत्रित हो गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शिक्षा जगत मे शोक की लहर ,मनोज की दुख़द निधन की सूचना मिलते ही सभी लोगो की आँखे नम हो गई साथ ही शिक्षा जगत मे इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया साथ ही विभिन्न संगठनो के साथ अखिल भारतीय ब्रह्मण युवा मोर्चा नीमकाथाना के अरविन्द शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया। शिक्षण संस्थाओ मे शोक कुलहरी के निधन का समाचार मिलने के बाद सभी शिक्षण संस्थाओ ने सोमवार का अवकाश घोषित किया है।
Subscribe to my channel