उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फर्जी नेता स्कार्ट लेकर पंहुचा, विधायक को देख भागा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरपालपुर, हरदोई  एक फर्जी नेता ने पुलिस को ऐसा उलझा दिया कि फोर्स उसे स्कार्ट कर हरपालपुर के अलीगंज ननखेरिया पहुंच गई | गाड़ी पर भाजपा का झंडा और नेता का रुतबा देख लोगों ने विधायक सवायजपुर से किसी मंत्री के गांव में आने की सूचना दी | जब विधायक मौके पर पहुंचे तो मामला फर्जीवाड़े का निकला | मजे की बात यह है कि बिना जाने समझे पुलिस भी उसे स्कार्ट करती रही | क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अलीगंज ननखेरिया में कोई मंत्री आए हैं, जब व संबंधित गांव पहुंचे तो उन्हें कुछ और मिला | नेताजी के निजी सचिव की तरफ से एसपी और डीएम को भाजपा के आगे छोटा सा प्रड़ित तो लिखकर पुलिस एस्कॉर्ट मांगा गया था | उस लेटर पैड पर गिरीश श्रीवास्तव के प्रदेश मंत्री और मोटा मोटा विधायक लिख छोटा सा एक्स कैंडिडेट लिखा था | उसे कोई भी सुरक्षा नहीं मिली थी और ना ही कोई पद, पुलिस को भ्रमित कर उसने स्कार्ट ले रखी थी | फर्जी नेतागिरी करने पर स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया | हालांकि गांव के बड़े बुजुर्गों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया | उसके बाद वह फर्जी नेता मौके से फरार हो गया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button