उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News युवक को सिपाही ने जूते से पीटा, वीडियो वायरल होने पर किया गया निलंबित

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

शाहाबाद, हरदोई   शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 में तैनात सिपाही ने शनिवार रात बेझा चौराहे पर एक युवक की पिटाई कर दी | रविवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | वायरल वीडियो में बिना वर्दी में नजर आ रहें सिपाही ने 4 मिनट 38 सेकंड में युवक को 60 बार जूते मारे | मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है | शाहबाद कोतवाली के यूपी 112 में तैनात सिपाही दिनेश अत्री शनिवार रात करीब 10:00 बजे बिना वर्दी में बेझा रोड पर आनंद की किराना दुकान पर गया था | वहीं कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी अवनीश राठौर भी मौजूद था | बताया जाता है कि सिपाही ने खाने वाली कोई वस्तु खरीदी | उसके बाद वह चल दिया | इस पर दुकानदार ने जब रुपए मांगे तो सिपाही ने दूसरे दिन रुपए देने के लिए कहा और वहां से चल दिया | इस पर फिर दोबारा दुकानदार ने रुपए मांगे | इसी बीच अवनीश ने भी सिपाही से रुपए देने की बात कही | इस पर सिपाही और अवनीश के बीच कहासुनी होने लगी | पुलिस का कहना है कि अवनीश नशे में था और उसने अभद्रता की | उसके बाद सिपाही ने जूते से जमकर पिटाई की | वही किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एसपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई | मामला सही पाए जाने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button