Uttar Pradesh News बड़ी खबर : ज्ञानवापी परिसर का सोमवार की सुबह से शुरू होगा सर्वे
पुलिस कमिश्नर आवास पर हो रही उच्चस्तरीय बैठक

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
पुलिस कमिश्नर आवास पर हो रही उच्चस्तरीय बैठक वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम एएसआई सोमवार की सुबह सात बजे से करेगी। सर्वे के लिए टीम यहां पहुंच चुकी है। इस सिलसिले में कल की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर आवास पर उच्चस्तरीय बैठक चल रही थी। बताया जा रहा है कि पुरातत्व विभाग ज्ञानवापी परिसर के वैरीकेटेड क्षेत्र में सर्वे का काम शुरू करेगा। सर्वे की कार्रवाई में मुकदमे की वादिनियों के एक-एक अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को जिला जज की कोर्ट ने ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 4 अगस्त तक एएसआई की टीम को अपनी सर्वे रिपोर्ट जिला जज की अदालत में पेश करनी है। बैठक में वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन, जिला प्रशासन के अफसर, एएसआई की टीम के अलावा हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के लोग भी शामिल हैं। डीएम ने बताया कि कल सर्वे की तैयारियों को लेकर बैठक की जा रही है।


Subscribe to my channel