Uttar Pradesh News कावड़ियों की सेवा के लिए काशी में लगा सेवा शिविर, निःशुल्क दवा और फलाहार का किया गया वितरण

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी रविवार को वाराणसी में सावन के पावन माह में कांवरियों की सेवा हेतु कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शहर के नीचीबाग स्थित काशी दर्शन के समीप कावड़िया सेवा शिविर लगाया गया। उक्त सेवा शिविर मेंबड़ी संख्या में कांवरियों व दर्शनार्थियों को फलाहार तथा दवाओं के साथ वितरण किया गया। वही सेंट जॉन्स एलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा अतिथियों को संस्था द्वारा उपहार स्वरूप पौधे प्रदान करते हुए हरे भरे वातावरण का संदेश दिया गया। शिविर के आयोजन में मुख्य अतिथी अंबरीश सिंह भोला, मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी द्वारा कांवरियों को फलाहार, चाय, पानी व मुफ्त दवा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मरोलिया, सचिव निशांत अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम, पूर्व अध्यक्ष श्री वैभव कपूर, रोहित कपूर, मनीष माहेश्वरी, मोहित मेहरा, आयुष खत्री एवं संस्था के समस्त सहयोगी एवं पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Subscribe to my channel