Uttar Pradesh News आज वाराणसी 4 बजे आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकारियों संघ बाढ़ की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
शहर की सरकार को सेवा का मंत्र देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। करीब चार बजे वाराणसी पहुंचने के बाद वे मेयर, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर होने वाली तैयारियों की कार्ययोजना भी समझाएंगे ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी की बताई बातों का कितना अमल किया गया , यह जानेंगे। इसके बाद प्रशसानिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। देर रात वे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों का भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को अपराह्न चार बजे वाराणसी आएंगे और सर्किट हाउस में मेयर, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक करेंगे। इससे पहले सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मेयर, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक की थी।


Subscribe to my channel