Uttar Pradesh News रोजगार पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे पहली बार दिव्यांगों के लिए लगे रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और बिहार के 434 दिव्यांगों ने शिरकत की ।

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश
पहली बार दिव्यांगों के लिए लगे रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और बिहार के 434 दिव्यांगों ने शिरकत की । चयनित 102 दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी सबसे ज्यादा 2.4 लाख रुपए का पैकेज मेडिकल क्षेत्र के तीन दिव्यांगों को मिला।सेवायोजन,दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग,द स्पेशल एबल फाउंडेशन,जनविकास समिति एवम नेशनल कैरियर सेंटर कानपुर के सहयोग से भेलूपुर स्थित सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में मेले का शुभारंभ एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा,विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।मेला प्रभारी दिप सिंह ने बताया 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।श्री ब्रजेन्द्र नंदन राष्ट्रीय संगठन मंत्री पब्लिक हैंडीकैप फाउंडेशन ने सारा श्रेय दिव्यांग बंधु डॉ श्री उत्तम ओझा जी को दिया जिन्होंने कार्यक्रम का पूरा संचालन खुद किया।

Subscribe to my channel