उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News उक्त संदेश को अधिक से अधिक शेयर कर प्रत्येक किसान, नौजवान एवं आम नागरिक सहित देश के उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों तक पहुंचाने में मदद करें

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

कल 24.07.2023 को प्रातः 10:00 बजे से प्रत्येक तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा आप सभी महानुभावों से निवेदन है कि उक्त संदेश को अधिक से अधिक शेयर कर प्रत्येक किसान, नौजवान एवं आम नागरिक सहित देश के उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों तक पहुंचाने में मदद करें जिससे जनहित में तत्काल कार्रवाई हो सके !

प्रतिष्ठा में,

महामहिम राष्ट्रपति महोदया
माननीय प्रधानमंत्री महोदय
भारत सरकार नई दिल्ली
महामहिम राज्यपाल महोदया
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ

महोदय :

सानुरोध आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 24.07.2023 को प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा

01 :- मणिपुर में 04 मई को कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके सैन्यकर्मी की पत्नी को निर्वस्त्र कर विभिन्न प्रकार से अपमानित करने वालों को तत्काल फांसी हो एवं पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

02 :- अघोषित विद्युत कटौती से किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र बेहद परेशान है किसानो की फसलें सूख रही है विद्युत सप्लाई निर्बाध रूप से 24 घंटे दिलाई जाए।

03 :- एक तरफ पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के हालात है वहीं शासन – प्रशासन की विफलता के कारण बंबा, राजवाह, माइनर, नहरे सूखे पड़े हैं जिस वजह से किसानों की फसलें सूख रही हैं सभी नहर, रजवाहा, माइनरो में टेल तक पानी तत्काल पहुंचाया जाए।

04 :- वर्षा होने की वजह से मूंगफली, मक्का आदि फसलें खराब हो गई है वहीं मंडी में व्यापारी मनमानी कर किसान की जमकर खुलेआम लूट कर रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी किसानों की मदद के स्थान पर लूट में हिस्सेदार हो गए हैं दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

05 :- खाद के साथ किसानों को लगेज के नाम पर अन्य चीजें थोपकर किसानों की लूट की जा रही है तत्काल रोका जाए एवं पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों की लूट ना हो सके।

06 :- जिला अस्पताल एटा को उच्चीकृत कर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा बनाया गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह कि आम जनता को प्रदेश सरकार द्वारा जिला अस्पताल के रूप में मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं जिसे तत्काल दिलाया जाए।

07 :- एटा कासगंज रेल विस्तार तत्काल कराए जाए एवं एटा से टूंडला जाने वाली रेल का समय जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल बदला जाए एवं एटा से दिल्ली तथा लखनऊ को रेल तत्काल चलाई जाए जिससे आम जनता को सस्ते में सुगम यात्रा करने का शोभाग्य प्राप्त हो सके।

भवदीय :-

अखिल संघर्षी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान यूनियन

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button