उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News बार बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण प्रचंड गर्मी में ग्रामीण परेशान

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
इस समय गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, लोग गर्मी में बिजली को लेकर बहुत परेशान है। बिजली के लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण बार-बार की गई कटौती से लोग रात्रि में परेशान होकर सड़क पर निकलकर घूमते हुए नजर आते हैं। जैतीपुर में विद्युत उप केंद्र होने के बावजूद भी कई गांवों जैसे रामपुर, पृथ्वीपुर, गढ़िया रंगीन, घसा कल्यानपुर, धुबला करीमनगर, आदि को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है, बिजली की इतनी परेशानी चल रही है कि लोग अपने खेतों में सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं,तथा दिन और रात में बिजली के लो वोल्टेज के आने से महिलाओं, बच्चों व बड़े बुजुर्ग आदि को इस भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Subscribe to my channel