Bihar News अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल वैशाली की जिला बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल वैशाली की जिला कमिटी की बैठक श्री राम वाटिका, मड़ई रोड, हाजीपुर, वैशाली में रखी गई जिसमे प्रांत महामंत्री अजय गर्ग जी, उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारणी अवनीश भारद्वाज , विभाग महामंत्री गौतम राणा जी और अतुल परासर जी, जिला कार्याध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज उपस्थित थे। कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया जी के हिंदू ही आगे मुहिम के तहत हनुमान चालीसा केंद्र, प्रेरक हिंदू परिवार, हिंदू संवाद केंद्र तथा एक मुट्ठी अनाज के माध्यम से जुड़ने की योजना के बारे में कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया। अभी चल रहे ऐसे 50 केंद्रों में आगामी 6 महीने में संगठन और सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए इस तरह के केंद्रों को 100 से अधिक स्थलो पर विकास करने की योजना के विषय में चर्चा हुई। बाद में महाविद्यालयो के छात्र परिषद की समितियों का निर्माण, बहनों का ओजस्वनी संगठन, महिलाओ की राष्ट्रीय महिला परिषद को खड़ा करने के साथ साथ, 50 हजार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को सदस्य बनाने का कार्य पूर्ण होगा। साथ ही 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस की योजना, विभिन्न स्थानो पर ध्वज लगाना, नुक्कड़ सभा करना, पदयात्रा तथा रैली करने का संकल्प लिया गया। साथ ही विजयादशमी के अवसर पर कन्या पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ, शस्त्र पूजन के दो हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए, जन्माष्टमी के मौके पर बच्चे ही आगे का कार्यक्रम, दिवाली में बच्चो के बीच मिठाई, वस्त्र और पटाखा वितरण का कार्य करने की बात कही गई। नवंबर में सूचीबद्ध तरीके से हिंदू रक्षा निधि डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी को दिया जाएगा । बैठक में चंदन सिंह चंदेल, मोहन चौरसिया, अमित सिंह, रंधीर सिंह, बाबूसाहेब युवराज, सदाशिव प्रकाश, मानस कुमार तथा सैंकड़ो की संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में कुछ नए कार्यकर्ताओं के दायित्व की भी घोषणा हुई।




Subscribe to my channel