Rajasthan News मदरसा अनुदेशक भर्ती को लेकर माननीय केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार जनाब सालेह मोहम्मद को दिया ज्ञापन
विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने व रीट अनिवार्य करने के लिए दिया ज्ञापन

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान
माननीय केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जनाब सालेह मोहम्मद को मदरसा अनुदेशक संघर्ष समिति जैसलमेर के निर्देशन व यारू रायपाल झलारिया,गुलाम मेहर फतेहगढ़ व हनीफ खान घुरिया के नेतृत्व में मदरसा अनुदेशक भर्ती को लेकर उनके निवास स्थान फतेह मंजिल पोकरण पर ज्ञापन दिया गया। रायपाल ने बताया कि बजट घोषणा में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मदरसा अनुदेशक के लिए 6843 पदों की घोषणा की थी लेकिन पांच महीने बाद भी भर्ती ठंडे बस्ते में होने के कारण उर्दू बेरोजगार युवाओं में आक्रोश है । आज मदरसा अनुदेशक संघर्ष समिति जैसलमेर ने माननीय केबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया जिसमे निम्न बिंदु शामिल थे। मदरसा अनुदेशक भर्ती को शीघ्र ही निकाला जाकर आचार संहिता से पहले पूर्ण किया जाएं। रीट पात्रता को अनिवार्य किया जाएं। कंप्यूटर अनुदेशक के लिए उर्दू को वरीयता दी जाए। जिला स्तरीय मेरिट बनाई जाएं।
दस्तावेजों की गहनता से जांच हो और फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर किया जाए। इस दौरान यारू रायपाल झलारिया,गुलाम मेहर फतेहगढ़,हनीफ खान घुरिया, उर्से खान बासनपीर,रोशन रायपाल,शकूर गोमट,इस्लाम मंगलियां,इकबाल सनावड़ा, इल्म दीन बाप, अजहरूदीन सनावड़ा, अरशद गोमट,सद्दाम गमना,सलीम मेहर,जानी खान ख्याला,जीवराज पंवार,सखी केरलिया,अब्दुल मजीद,उमर पन्नासर,फारूख खान,जाकिर हुसैन सांकड़ा,सिकंदर जंज, सम्मे खान, बसीर अहमद,रफीक खान,मुस्ताक झलारिया, अशकर पिरावत,शौकत बासनपीर, फतेह मोहम्मद,उमर जुनेजा, सद्दाम फुलपोत्रा,मजीद गोमट, बरकत थाट आदि उर्दू बेरोजगार उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel