उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News हाईवे पुलिस एसओजी टीम और बदमाश के बीच मुठभेड में-एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल/गिरफ्तार-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
थाना प्रभारी हाईवे व एसओजी प्रभारी मथुरा की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 22/07/2023 को खामिनी बम्बे की पटरी पर गोविन्दपुर गाँव की ओर जानेवाले रास्ते पर से एक शातिर लुटेरे सलमान पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा हाल निवासी महेन्द्र नगर थाना हाईवे मथुरा मूल नि0 सुखदेव नगर थाना कोतवाली मथुरा को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल/गिरफ्तार तथा 01 चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त जिला अस्पताल मथुरा में उपचाराधीन है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अभियुक्त सलमान के विरुद्ध थाना हाईवे पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
Subscribe to my channel