Uttar Pradesh News चकबंदी की सर्वे रिपोर्ट सही नही होने पर किसानों ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
मऊरानीपुर झांसी जनपद में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में आज ग्राम पुरवा के आधा सैकड़ा किसानों ने चकबंदी कराने के लिए तहसील में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन पत्र उप जिलाधिकारी को दिया तहसील मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवा के आधा सैकड़ा किसानों ने उप जिलाधिकारी से मांग की जो 18 जुलाई को ग्राम पुरवा में एक मीटिंग हुई थी चकबन्दी का बहुमत देखने के लिए जिसमे कानूनगो लेखपाल चकबन्दी के थे और तहसील के लेखपाल थे गांव के स्कूल में हुई इस मीटिंग में जिसमें दो चार लोग विरोध में थे बाकी गांव के किसान तैयार थे चकबंदी के लिए लेकिन मीटिंग में गए तहसील के अधिकारियों ने पचास पचास परसेंट करके रिपोर्ट लगा दी जिसमें चकबंदी होना नामुमकिन है जिसमें किसानों ने आज ज्ञापन देकर उप जिलाधिकारी से मांग की है कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी एक मीटिंग गांव में कराएं दोबारा बहुमत सिद्ध कराकर चकबंदी कराई जाए। किसानों ने कहा यह संवैधानिक नियम है कि 40 वर्ष बाद बंदोबस्त होता है, 40 वर्ष बाद जो संवैधानिक प्रक्रिया है उसको कराया जाए और किसानों की जमीन जो टुकड़ों टुकड़ों में बिखरी पड़ी है उसको चकबंदी के द्वारा इकट्ठा कराया जाए और किसानों को खेतों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है रास्ता भी सुनिश्चित कराया जाए। यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने उपजिलाधिकारी से मांग की अविलम्ब सैकड़ों किसानों की टुकड़ों टुकड़ों में बिखरी हुई खेती योग्य जमीन जिसमें किसान सही ढंग से खेती नहीं कर पा रहे हैं सरकारी नियमावली के तहत गांव में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्र अधिकारी गांव में पहुँच कर गांव में एक बैठक बुलाकर किसानों की बहुत पुरानी समस्या का एक बैठक बुलाकर कानून के तहत चकबंदी कराएं इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह श्रीपाल सिंह हरनाथ सिंह लाखन सिंह किशोरी रामचरण नंदराम बृजभूषण उत्तम घासीराम लेखपाल कलुआ संतराम संजय तेजराम पुष्पेंद्र प्रमोद राजकुमार मुकुंदी लाल अहिरवार सचिंद्र छिदामी अमान पाल रमेश बबलू हनुमत सिंह लोकेंद्र अजय पूरनलाल धूराम भागीरथ मनोज चंद्रभान हरदयाल दीनदयाल दशरथ शेखर राज बडोनिया प्यारेलाल बेधड़क आदि लोग मौजूद रहे
Subscribe to my channel