राजस्थान
Rajasthan News पाटन क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, आधा दर्जन यात्री घायल

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
पाटन. इलाके के पाटन थाना अंतर्गत डोकन के बंजारों की
ढाणी के पास दिल्ली से सीकर जा रही एक रोडवेज बस बुधवार रात करीब 8.30 बजे अनियंत्रित होकर वहां पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के मामूली चोटें आई। बस दिल्ली से सीकर जा रही थी और ओवर टेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मची शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना से मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ घायलों को पाटन तो कुछ को नीमकाथाना अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।


Subscribe to my channel