राजस्थान

Rajasthan News 10 ओवरलोड वाहन पकड़े, चार लाख का जुर्माना वसूला, ट्रक सीज

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए सोमवार को पाटन एरिया में 10 वाहनों को पकड़ा इनसे चार लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। वहीं दो बूलकर साइज सीमेंट ट्रक सीज किए हैं। परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने

बताया कि विशेष अभियान में ओवरलोड 10 वाहनों के चालाना किए गए हैं। पाटन एरिया में दो बूलकर साइज सीमेंट ट्रक सीज कर पाटन पुलिस थाने में खड़े किए हैं। कार्रवाई में परिवहन विभाग ने करीब चार लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। इलाके में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button