Chhattisgarh News हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान व दो भैंस की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
ग्राम नवागांव में खेत पर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और दो भैंस की मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कवर्धा कि दशरंगपुर चौकी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार किसान प्रकाश सिन्हा अपने दो भैंस को चराने के लिए गया था। तभी वह खेत में टूटकर गिरे हाई टेंसन तार की चपेट में आ गया। जिसमें किसान और दोनों भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से किसान और दो भैंस की जान चली गई है। घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। संदिग्ध अवस्था में मिली नवविवाहिता की लाश, जांच में ये बात आई सामने !


Subscribe to my channel