छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिले में एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी हुई मिली है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा रोड में एक नवविवाहित महिला की लाश उसके ही बेडरूम में पंखे पर लटकी हुई मिली है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि मृतिका का नाम पूजा सेन है। दो वर्ष पहले महिला का विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। मृतिका की लाश उसके ही बेडरूम में पंखे से लटकी मिली है। महिला नवविवाहिता होने से कारण तहसीलदार को बुलाकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। कमरे से सोसाईड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पुछताछ कर रही है। मायके पक्ष का भी बयान लिया जा रहा है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button