IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्यहरियाणा

Haryana News जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल ने रामबास कनीना में जांचा 229 मरीजों का स्वास्थ्य

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की ओर से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि मरीज गंभीर बीमारी आने से पहले ही अपनी शारीरिक समस्याओं से अवगत होकर अपनी बीमारी का समय से उपचार ले सके। इसी कड़ी में शनिवार को कनीना क्षेत्र के गांव रामबास में निशुल्क परामर्श व् चिकित्सा शिविर में 229 रोगियों की जांच की गई। अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की टीम दवारा शिविर में आए मरीजों के ह्रदय गति, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, एचबी, टीबी, एचआईवी, ह्रदय रोग, दंत रोग, दमा, स्वांस, नजला व फिजियोथेरेपी आदि की जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां भी वितरीत की गई।

जिसमे डॉक्टर एस .एस. यादव, डॉक्टर विनय यादव , डॉक्टर एस .पी .सिंह रेडक्रॉस, यदुवंशी डेंटल हॉस्पिटल से डॉ अमित यादव द्वारा मरीजों की जांच की गई। अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कैंप टीम इंचार्ज मनोज मित्तल ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनका उदेश्य है, उन्होंने बताया कि आज हमारी टीम द्वारा गांव रामबास में 229 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं उचित परामर्श दिया गया। हमारे चिकित्सको द्वारा मरीजों एवं उपस्थित गांव के ग्रामीण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया व गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपाय बताये तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर 11 पोधे भी लगायें गए ग्राम सरपंच सरोज देवी व एडवोकेट कुलदीप यादव, बालारामपंच, सूबेदार सुंदर लाल, इंद्रलाल, महेंद्र, अभिमन्यु यादव गांव रामबास के गणमान्य लोग मौजूद रहे चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की जांच करते चिकित्सक।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button