उत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News हेट स्पीच, अफवाह व फेक न्यूज पर पुलिस रखेगी कड़ी नजर, आईजी ने सभी SP को दिया निर्देश

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

रायपुर 20 जुलाई 2023  सोशल मीडिया इन दिनों संचार के साधन से ज्यादा, दुष्प्रचार का जरिया बन गया है। आये दिन कुछ ना कुछ ऐसी बातें सोशल मीडिया वायरल होती रहती है, जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं होता, बल्कि वो समाज में जहर घोलने का काम करती है। सोशल मीडिया में ऐसे दुष्प्रचार को लेकर अब छत्तीसगढ़ पुलिस सतर्क हो गयी है। चुनाव की घड़ी करीब है, ऐसे वक्त में सोशल मीडिया में हेट स्पीच, अफवाह, फेक न्यूज की बाढ़ सी आ जाती है, लिहाजा अब रायपुर के रेंज आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिये हैं
रायपुर आईजी अजय यादव ने सभी SP को निर्देश जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया में प्रचारित अफवाहों या आपत्तिजनक पोस्ट से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। शांति व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग भी जरूरी है। सभी जिलों में इसे लेकर सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है, जिसे और सशक्त बनाने के आईजी ने निर्देश दिये हैं आईजी ने कहा है कि वैसे पोस्ट जिससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है, आपत्तिजनक पोस्ट हो, समाज का माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसे पोस्ट पर नजर रखें। ऐसे पोस्ट, अफवाह को प्रचारित होने वाले सामिग्री को रोकने के साथ-साथ इससे प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाये

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button