IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पौधरोपण के तहत जनपदीय पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा किया गया वृहद रूप से वृक्षारोपण

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

शासन की मंशानुसार वृहद वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत आज दिनांक 22.07.2023 को मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग, मण्डल आयुक्त मीरजापुर,जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क के बगल में स्थित आयुष वन में वृक्षारोपण किया गया । साथ ही सभी को वृक्षारोपण करने एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु जागरुक किया गया । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया साथ ही जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी । पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं ।

मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड, मा0 विधायक सदर भूपेश चौबे, नोडल अधिकारी/मण्डल आयुक्त मीरजापुर डॉ मुथुकुमार स्वामी बीo, जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज श्री अजित रावत व अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति मे जनपद में पौध रोपण हेतु पौधों की बारात निकाली गयी, इस बारात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में बालकों को पिपल, पाकड़ एवं बरगद के साथ रथ पर सवार कर बारात रामलीला मैदान से आर0एस0एम0 स्कूल तक पौधों की बारात निकाली गयी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button