छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ठेले, होटल, भोजनालय व फास्ट फूड कॉर्नर पर अवैध घरेलू गैस व अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रायगढ़ इस दौरान शहर के लगभग दो दर्जन दुकानों से 20 सिलेंडर जब्त कर चलान की कार्रवाई की गई। मीडिया संस्थानों में प्रकाशित खबर के बाद शहर के ठेले, होटल व दुकानों में जाकर कार्रवाई की गई। इसमें कान्हा कोल्ड ड्रिंक्स प्रो. पंकज अग्रवाल 4 नग भरा हुआ लाल घरेलू गैस सिलेंडर, 2 नग नीला भरा हुआ व्यवसायिक गैस सिलेंडर,7 खाली घरेलू लाल गैस सिलेंडर अवैध भंडारण, मारूती फास्ट फूड प्रो. गौतम गंभीर से 4 नग खाली,1 नग भरा हुआ। वहीं श्याम टॉकीज समोसा दुकान, अनुपूर्णा, शर्मा भोजनालय सहित कई दुकानों पर कार्रवाई की। देर शाम तक खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी रहा। कार्रवाई के दौरान फूट इंस्पेक्टर सीएम सिदार, अंजनी राव, अजीत कूजुर, खुशीराम नायक, बनमाली यादव, व एएफओ सुरेश वैद्य उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel