Rajasthan News इस बार कांग्रेस के 16 से ज़्यादा विधायक जीतकर नहीं आयेंगे इसकी में गारंटी देता हूँ- रामलाल शर्मा
राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 पर विचार पर विधानसभा में बोले विधायक शर्मा- प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत आय बढ़ानी ही है तो विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों, प्रेरको, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी करे

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू आज विधानसभा सत्र के दोरान राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 पर विचार पर बोलते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार के इस गारंटी विधेयक का तो पता नहीं परंतु मैं इतनी गारंटी ज़रूर देता हूँ कि 2013 के चुनावों में 21 थे और 2023 के चुनावों में सिर्फ़ 16 ही बचेंगे जिनको आने जाने के लिए में चौमूँ से टेम्पो ट्रैक्स की व्यवस्था कर दूँगा। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 लेकर आई है परंतु इस विधेयक के साथ साथ यदि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, प्रेरको के वेतन में भी प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत राशि बढ़ाने का काम करती तो उनको आर्थिक संबल मिलता। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की प्रत्येक योजना को घर घर पहुँचाने का काम करती है परंतु सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बिल में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सरकार 15 दिन में रोज़गार नहीं दे पाती है तो उसे बेरोज़गारी भत्ता देने का काम करेंगे, लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रों में नरेगा में काम करने वाले लोगो के कितने आवेदन आते है और कितने लोगो को सरकार बेरोज़गारी भत्ता देने का काम करती है, जब सरकार द्वारा शहरी गारंटी रोज़गार योजना की गारंटी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है तो क्या इस विधेयक की गारंटी को पूरा कर पाएगी। इस बिल के अनुसार 5 किमी की परधी में रोज़गार उपलब्ध करवाने की बात भी कही गई है, तो क्या 150 रुपये की जॉब करने के लिए कौन व्यक्ति 5 किमी जाएगा। ये बिल राजस्थान की 8 करोड़ जनता को भ्रमित करने वाला बिल है, इसे 6 माह जनमत जानने के लिए प्रचारित करना चाहिए।

Subscribe to my channel