उत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News नकली धूपबत्ती के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चेकिंग व वाहन चेकिंग व कापीराइट चेकिंग के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर व प्र0नि0 राजकिशोर के पर्यवेक्षण के क्रम में उ0नि0 बृजेश कुमार यादव थाना राधानगर मय हमराह फोर्स एवं आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेंज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारी के संयुक्त टीम के साथ उनके द्वारा बताये गये घटनास्थल ग्राम केवई अभियुक्त के घर पर दबिश देकर अनन्त इन्ड्रस्टीज भोपाल के नकली प्रोडक्ट डेनिम डीलक्स धूपबत्ती व गुलाब डीलक्स धूपबत्ती के कुल 40 डिब्बे तैयारशुदा माल धूपबत्ती सील पैक एवं 1631 रैपर एवं 13 किलो0 धूपबत्ती कच्चामाल एवं 06 किलो0 230 ग्राम खुशबूदार व्हाइटआयल बरामदगी के साथ दिनांक 31/01/2023 को समय 22.45 बजे गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध समुचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button