IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News भीम सेन शर्मा बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

 नारनौल   प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नारनौल की एक आवश्यक बैठक में स्प्रिंग फील्ड मिडिल स्कूल के संचालक भीमसेन शर्मा को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है l इस विषय में जानकारी देते हुए सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि स्प्रिंग फील्ड स्कूल नारनौल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई l बैठक में सर्वसम्मति से भीमसेन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया l इससे पूर्व दिनेश शर्मा ने भीम सेन के नाम का प्रस्ताव रखा नीरज गौतम और याद राम ने समर्थन किया l तदुपरांत उन्हें आगामी तीन साल के लिए एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा एसोसिएशन में सचिव पद के लिए दिनेश शर्मा एव कोषाध्यक्ष के लिए अखिलेश गर्ग को चुना गया नवनियुक्त प्रधान भीमसेन ने कहा कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा तंत्र का अहम बिंदु है किन्तु व्यवस्था इसे दुधारू गाय समझने लगी है l संघर्ष एवं सहयोग के साथ संगठन अपनी व्यवहारिक मांगों के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा उन्होंने कहा कि स्कूल सरकार के साथ हर सहयोग को तैयार है किन्तु सरकारों को भी उनके हितों पर ध्यान देना चाहिए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button