बिहारब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News भूपेश सिंह बने स्वदेशी जागरण मंच जहानाबाद के जिला संयोजक

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
स्थानीय पाठकटोली जहानाबाद में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अनिरुद्ध कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसकी जानकारी स्वावलंबी भारत अभियान के दक्षिण बिहार के प्रदेश सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि भुपेश सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का जिला संयोजक के नाम का घोषणा किया गया। इस बैठक में पूर्व जिला संयोजक दीपक केसरी, ओंकार केसरी राजु केसरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।विश्वास जताया गया कि इनके नेतृत्व में स्वदेशी जागरण मंच अपने नए ऊंचाई पर जाएगा। विदेशी कंपनियों के इस अंधे दौर में हमलोग स्वदेशी कंपनियों को और मजबूत कर पाएंगे और लोगों में जागरण के द्वारा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर पाएंगे।




Subscribe to my channel