Haryana News नारनौल के प्रसिद्ध टाइगर क्लब के प्रधान शिवकुमार के जन्मदिन पर सदस्यों द्वारा किया गया रक्तदान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
नारनौल का प्रसिद्ध टाइगर क्लब शहर के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। टाइगर क्लब परिवार की चिर परिचित मुहिम कि पूरे जिले में हमेशा चर्चा रहती है, क्योंकि इसके सदस्य अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते रहते हैं। इसी परंपरा जन्मदिन पर रक्तदान को आगे बढ़ाते हुए टाइगर क्लब के प्रधान डॉ शिवकुमार के 45वें जन्मदिवस पर टाइगर क्लब के सदस्यों ने 7 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित टाइगर क्लब परिवार के मुख्य संरक्षक राकेश यादव ने समस्त युवा सदस्यों से अपील की कि हमें अपने जीवन के विशेष अवसरों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। टाइगर क्लब परिवार के युवा सदस्य रवि खन्ना एवं सचिन सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि मनुष्य को जीवन में कम से कम 5 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक रहता है। रोहित आजमनगर सचिन आजमनगर, हितेश रेवाड़ी रोड, अमित नलापुर ने इस अवसर पर रक्तदान कर सामाजिक कार्यों में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गोगिया ने भी डॉ शिव कुमार को फोन करके उनके 45वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे सभी युवाओं से अपील की सभी युवाओं को हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर टाइगर क्लब परिवार के संरक्षक जयप्रकाश अग्रवाल, उप प्रधान राजू सैनी, गोलू लंबरदार, सचिव अमित कुलताजपुर, मनोज सिंघल, तरुण शर्मा, प्रमोद सैनी, नरेंद्र बंशी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel