Bihar News शकुराबाद इंटर प्रवेशिका विद्यालय में हुआ बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय शिक्षक दिशा निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय शकुराबाद में हुआ। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी रिची पांडेय एवं साइंस फ़ॉर सोसायटी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अरुण कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डीएम शिक्षक छात्रों में वैज्ञानिक चेतना के विकास को लेकर हरसंभव प्रयास करें। सरकारी व सामाजिक दोनों स्तर पर इसको लेकर प्रयास किया जाना जरूरी है। जिले में प्रतिभा की कमी नही है, आवश्यकता है उसे तराशने की। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के सभी विद्यालयों में इस दिशा में प्रयास होने चाहिये। उद्घाटन सत्र में साइंस फ़ॉर सोसायटी बिहार क्षेत्रीय समन्वयक विनोद कुमार, पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अभिराम सिंह, कायनात इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शकील अहमद काकवी, कुर्मा संस्कृति स्कूल के प्राचार्य डॉ० संजय कुमार सिन्हा, एस एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य चंद्रभूषण शर्मा,पूर्व प्राचार्य राधाकृष्ण शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रतनी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद, विद्यानंद शर्मा, आईटीआई पण्डितपुर के निदेशक रितु रंजन , प्रो० प्रवीण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति की गई।
जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों से स्टेट रिसोर्स पर्सन अरुण कुमार ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिये पारितन्त्र को समझना विषय तथा इसके सभी उपविषयों पर विस्तृत चर्चा किया। पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी उपविषयों और संभावित परियोजनाओं को सरलता से समझाया गया। शैक्षणिक समन्वयक अजीत कुमार, सह समन्वयक पंकज कुमार, सदस्य राजीव कुमार, सुप्रिया शर्मा, शिवम राज ने कार्यशाला को सफल बनाने में भूमिका निभायी। कार्यशाला का संचालन डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन ललित शंकर ने किया। कार्यशाला में जिले के विद्यालयों से आये शिक्षकों ने तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा इस प्रशिक्षण का लाभ छात्र- छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना के विकास में करने का संकल्प लिया।




Subscribe to my channel