IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News हरी चुनरी चौपाल को लेकर महिलाओं में उत्साह, दौरे में मिल रहा भरपूर समर्थन-शीला भ्याण, महिला प्रदेश अध्यक्ष जजपा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नांगल चौधरी के गांव नायन में 23 जुलाई को आयोजित हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर जननायक जनता पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी व चौपाल की संयोजक सावित्री गुर्जर व जजपा नेता इन दिनों ग्रामीण आंचल के दौरे पर है। बुधवार को भी जजपा नेताओं ने नांगल चौधरी हलका के गांव कालबा, भोजावास, दनचौली, पवेरा व छिलरो का दौरा किया। इन गांवों में हरी चुनरी चौपाल की जनसभा को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और उन्होंने भरपूर समर्थन देने का वायदा करते हुए 23 जुलाई को गांव नायन में होने वाली हरी चुनरी चौपाल जनसभा में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि हरियाणा ज्यादातर गांवों में बसता है। गांवों के हक अधिकारों के लिए जेजेपी ने कई कानून बनाएं है। जहां तक महिलाओं के हक अधिकारों की बात करें तो पुरूषों के बराबर सरपंच व पंच सहित अन्य पंचायती पद दिए है। यह छोटी बात नहीं है। अब महिलाएं भी चौपाल व ग्राम सभा में गांवों में विकास करने की बात करने लगी है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता के नाम से योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से पात्र जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए तीन लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं को पांच हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। यहीं नहीं, प्रदेश में महिलाओं के हक-अधिकारों के लिए जेजेपी नेत्री एवं विधायक नैना चौटाला ने सदैव आवाज उठाई है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में महिलाओं की सुनवाई होने लगी है।

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि ग्रामीण दौरे के दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने बताया कि महिलाओं को संगठित करने और उनकी आवाज को ओर मजबूत करने के लिए हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम प्रदेशभर में चलाया गया है। अब उसके दूसरे फेस की शुरूआत नांगल चौधरी क्षेत्र से हो रही है। इसके पीछे मिशन-2024 भी है ताकि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेजेपी की सीट सर्वाधिक आए और दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाकर प्रदेश के हर वर्ग का ओर विकास करवाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, प्रदेश सचिव निर्मला रेड्डू व महिला जिला अध्यक्ष सुविधा शास्त्री से मिली और उनके गांवों की मुख्य समस्याओं को भी रखा। इस मौके पर हलका अध्यक्ष हजारीलाल लंबोरा, अमरसिंह ब्रह्मचारी, नेत्री सुलोचना ढिल्लो, हरचंद तोबड़ा, विजय छिलरो, रामसिंह सरपंच, महावीर, चरणसिंह, रणबीर, जगदीश शर्मा, अनिल, मनोज, बिमला चौधरी, सुमित्रा, नरेश देवी, रोशन, जीवनी, प्रभाती, कमला, ललिता जांगड़ा, सरोज जांगड़ा, सुनीता, दिलो देवी सेन सहित सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button