राजस्थान

Rajasthan News सीकर डीएफसी ट्रैक पर हादसा! ट्रैकमैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, समझाईश पर माने

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना रेलवे बुगदा के पास मंगलवार अल सुबह डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत का मामला सामने आया एम्बुलेंस से मृतक का शव कपिल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना पर जीआरपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं परिजनों सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे जहां मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। समझाईश के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर • शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मुआवजे को लेकर धरना दिया. एसडीएम की समझाईश पर माने

गुस्साए परिजनों सहित ग्रामीणों ने अस्पताल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग हैं कि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने सहित अन्य मांग मानी जाए। धरने पर नीमकाथाना एसडीएम बृजेश गुप्ता समझाइश करने के लिए अस्पताल में पहुंचे, लेकिन परिजनों ने रेलवे के ‘अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे। जिसके बाद नियमानुसार मुआवजा देने परसहमति बनी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। ये जनप्रतिनिधि पहुंचे धरने पर धरने पर आप नेता महेंद्र मांडिया, युवा नेता राजेश भाईडा वीरांगना कविता सामोता, जाट छात्रावास हरिसिंह गौडावास सहित अनेक जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे।

ट्रैक पर काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राजनगर निवासी दीपक • बिजारनिया सुबह ट्रैक पर काम कर रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button