IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News डूबने से अचेत बच्चे को अस्पताल ले जा रही आड़ी और ट्रैक्टर भिड़े। तीन घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे की मौत।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, अग्रोहा भूना मार्ग पर कुलेरी मोड़ पर बुधवार दोपहर को पानी में डूबने से अचेत हुए बच्चे को अस्पताल ले जा रही आड़ी कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। कार सवार एक ही परिवार के 60 वर्षीय वृद्ध एवं दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। और ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे में घायल तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल करवाया। गोरखपुर वासी मनोज ने पुलिस को बताया कि उसका दो वर्षीय बेटा यश घर के आंगन में खेल रहा था। आंगन में बनी पानी की टंकी का ढक्कन खुला था अचानक उसका बेटा टंकी में गिरा और डूब गया। उससे बेहौशी की हालत में आड़ी कार में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। तो कुलेरी मोड़ के समीप कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रेक्टर से हो गई। कार सवार वह उसकी पत्नी सीमा,60वषीय पिता मेनपाल घायल हो गए। पानी में डूबा उसका बेटा यश भी घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके दो वर्षीय बेटे यश को मुक्त घोषित कर दिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button