IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News नारनौल में आई फ्लू का जोर, कई नेता व पत्रकार भी आए चपेट में

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आम लोगों में आई फ्लू बड़ी तेजी से फैल रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के काफी लोग, यहां तक कि कई पत्रकार व नेता भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। नारनौल के सुप्रसिद्ध गोयल नेत्र चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मुकेश गोयल के क्लीनिक में आई फ्लू के मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस पर नारनौल टुडे ग्रुप के रिपोर्टर ने डॉ मुकेश गोयल से इस बीमारी के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में अक्सर ये बीमारी फैलती हैं। इसमें मरीज की आंखें लाल हो जाती है और सूजन और दर्द की शिकायत रहती है। उन्होंने बताया कि एक दूसरे से फैलती हैं यह बीमारी। जिसके आई फ्लू हो गया हो, उस मरीज को किसी दूसरे से मिलना- जुलना नहीं चाहिए। डॉ मुकेश गोयल ने इसका उपाय बताते हुए कहा कि जिस किसी भी मरीज के आई फ्लू हो जाता है तो उसे सबसे पहले नजदीक के डॉक्टर को दिखाना चाहिए और दवा लेनी चाहिए तथा अपनी आंखों को ठंडे पानी से दिन में 8 से 10 बार धोनी चाहिए और आराम करें। यही इसका इलाज है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button