Uttar Pradesh News मेहनत की कमाई के लाखों रुपए खर्च कर सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भी अराजक तत्व नहीं करने दे रहे हैं कब्जा
भवन के करीब जाने तथा देखने पर कर देते हैं जानलेवा हमला, दर्ज करा देते हैं झुठे केस

रिपोर्टर सत्यम द्विवेदी फतेहपुर उत्तर प्रदेश
खागा अल्लीपुर बहेरा निवासी कमलेश कौसल ने बताया कि खागा सराफा बाजार अयोध्या मंदिर के निकट फरवरी २०२०मेशान्ति देवी पत्नी गणेश प्रसाद से१६×६५का मकान खरीदा था जिसका उनके पास बैनामा तथा सभी साक्ष्य है मकान में किसी भी तरह का विवाद नहीं है लेकिन कुछ दबंग किस्म के लोगों उनको मकान में दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जब भी मैं अपने मकान पर जाने की कोशिश करता हूं दबंग किस्म के लोग जानलेवा हमला करते हैं और झुठा मुकदमा दर्ज कराते हैं पीड़ित व्यापारी ने बताया कि दबंग किस्म के लोग भवन में कब्जा दिलाने के लिए अनावश्यक रूप से मोटी रकम की मांग करते हैं जिससे वह परेशान हो जाता है व्यापारी ने बताया कि उसने अपनी पूरी मेहनत की कमाई लगा कर मकान खरीदा है अब अराजक तत्वों की अनुचित मांग कैसे पुरा करें।


Subscribe to my channel