Rajasthan News : वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी अमित संबरिया के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबुरोड कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी अमित संबरिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रविवार को क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन एवं मतदान की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए वार्ड के विकास को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। वहीं प्रत्याशी अमित संबरिया ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,रेवदर मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार,आबूरोड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संबरिया,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशी से क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी अमित संबरिया को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में बनता नजर आ रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर अमित संबरिया को विजयी बनाने की अपील की।


Subscribe to my channel