IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News लेंटर गिरने से पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई,

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बुलन्दशहर नरसेना थाना क्षेत्र के मवई गांव में मकान का लेंटर गिरने से 12 लोग लेंटर के नीचे दब गए, बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे अचानक लेंटर गिरने से पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, इस हादसे का शिकार एक ही परिवार के लोग थे, यह घटना आज सुबह की है, घटना को अंजाम देते हुए मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने 8 लोगों को बाहर मलवे से निकाला, आसपास के लोगों ने बताया कि तकरीबन 4:30 बजे राजपाल के घर में से तेज आवाज आई, आवाज को सुनकर आसपास के पड़ोसी इकट्ठा हो गए, आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद, मौके पर CO समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, DM ओर SSP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, बताया जाता है कि मृतक के परिवार वालों को आर्थिक मदद मिलेगी, DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में राजपाल के पूरे परिवार की मौत हो गई है, परिजन ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे, बताया जाता है कि मकान बहुत पुराना था, मंगलवार को उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर छत डाली थी, मंगलवार को बहुत ज्यादा बारिश हुई थी, बारिश ज्यादा होने के कारण लेंटर बारिश के भार को नहीं सह पाया ओर गिर गया, घटना के समय घर में कुल 12 लोग मौजूद थे, मकान में फंसे 4 लोगों का शव निकाल लिया गया है, बाकी 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, DM ने कहा की प्रत्येक मृतक के परिजन को 4,4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही शासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी, मकान की क्षतिपूर्ति और अन्य योजना का लाभ भी पीड़ित परिवार बालो को दिया जाएगा, बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी हादसे पर गहरा शोक जताया है, सभी लोगों ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक दुख जताया है,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button