Uttar Pradesh News कानून से बेपरवाह ठेकेदार ने फलदार जामुन के 4 पेड़ों सहित नीम के पेड़ों पर पर चलवाया आरा वनबिभाग बना मूक दर्शक।

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तरप्रदेश
गदागंज रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत मजरे धूता सूबेदार का पुरवा गांव में अवैध तरीके से हरे पेड़ों की हो रही कटान प्रशासन के रहमों करम पर फल फूल रहे ठेकेदार वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का स्लोगन हुआ बेकार ठेकेदार की मनमानी से हरे पेड़ों की हो रही अवैध कटान प्रशासन बना हुआ है मूक दर्शक।पर्यावरण को लेकर थाना गदागंज पुलिस लापरवाह नजर आ रही है। बता दें थाना क्षेत्र में हरे जामुन के पेड़ नीम के पेड़ों पर धड़ल्ले चल रहे हैं आरे लगातार एक हफ्ते में एक दर्जन से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं वही जब वन रक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार रामेश्वर ने पेड़ों की कटान की है ऐसे में देखा जाए तो अभी तक दबंग ठेकेदार रामेश्वर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस व वन विभाग की साठगांठ से क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है।


Subscribe to my channel