Uttar Pradesh News आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर आरोप लगा किया प्रदर्शन

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकत्रियों ने कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर कलेक्ट्रेक्ट का घेराव करते हुए देर तक प्रदर्शन करते हुए सीएमओ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की दो वर्षो से आशा और आशा संगीनियो का मानदेय लंबित पड़ा हुआ है। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी छः माह से सीएमओ और डीपीएमयू से शिकायत कर रहे है। लेकिन अस्वशान के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि शासन से पैसे आ रहे है तो हम आशा कार्यकत्रियों का भुगतान क्यों नही किया जा रहा है। इससे अक्रोषित कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय के गेट के सामने का रास्ता रोक दिया सड़क पर आने जाने वाली गाड़ियों को वापस लौटना पड़ रहा था। जिलाधिकारी से मुलाकात करने की रट लगाए आशाओं का धरना घंटो तक चलता रहा। जिला प्रशासन से काफी नोक झोंक के बाद आशाओं को एक हफ्ते में वेतन भुगतान सहित अन्य मांगो को पूरा करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया।


Subscribe to my channel